बालों से जानिए किसी भी महिला का राज़ ...


हमेशा से ही ऐसा माना जाता है कि स्त्रियों को समझना असंभव ही है। किसी को समझने के लिए उसे जानना बहुत जरूरी है लेकिन कई बार जान-पहचान होने के बाद भी स्त्रियों को समझना मुश्किल ही होता है। सुंदर लहराते बाल न सिर्फ किसी भी स्त्री के व्यक्तित्व को निखारते हैं बल्कि यह उनके अच्छे भाग्य को भी दर्शाते हैं। समुद्रशास्त्र के हिसाब से, बालों की बनावट और रंग को देखकर किसी भी महिला के व्यक्तित्व और स्वभाव को भी जाना जा सकता है। आइए जानें कैसे.... 1) समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन स्त्रियों के बाल कान के पास आकर लहरदार और घुंघराले हो जाते हैं वह स्त्री भाग्यशाली होती है। ऐसी स्त्री को अपने भाग्य से सब सुख और आनंद मिलता रहता है। इनका भाग्य इनसे जुड़े लोगों को जीवन में आगे बढ़ाने में भी सहायक होता है। 2)अगर आपकी गर्लफ्रैंड या जीवनसाथी के बाल घुंघराले हैं तो उन्हें मेहमान नवाजी का बहुत शौक होग। इनमें भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए बहुत आकर्षण होता है। यह वर्तमान में जीने वाली होती हैं, भविष्य के प्रति इनका दृष्टिकोण छोटा होता है। गायन, लेखन एवं साहित्य में इनकी रुचि होती ह और जीवन में इन्हें कई बार उतार-चढ़ाव देखने पड़ते हैं। 3)आमतौर पर पुरूषों को लंबे बालों वाली लड़कियां पसंद होती है। ऐसा होना भी स्वभाविक है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि लंबे और सीधे बालों वाली लड़कियां रियिलिटी के पास होती हैं, सपनों की दुनिया मैं नहीं रहती। यह साफ और सुलझे विचारों वाली होती है। 4)ऐसी लड़कियां समय और परिस्थितियों की वास्तविकता को पहचानती हैं और उसके हिसाब से काम करती ह। यह सोच समझकर बोलती ह। दूसरों से अपनी बातें शेयर करने की बजाय, अपने काम में जुटे रहना इन्हें पसंद होता है। इनमें मेनेज्मेंट की अच्छी योग्यता होती है। धन का संचय करना और सही स्थान पर खर्च करना इन्हें अच्छी तरह आता है। 5)माना जाता है कि जीनके बाल छोटे होते हैं वैसी महिलाएं हमेशा अपने फायदे के बारे में सोचती ह। इनके विचारों में उतार-चढ़ाव बना रहता है। लोगों के प्रति इनका नजरिया बहुत जल्दी बदलता रहता है। इसलिए इनसे सजग रहना चाहिए। वैसे इस तरह के बालों वाली महिलाएं अनुशासान और मेहनत को काफी महत्व देती हैं।कैरियर के मामले में भाग्य इनका साथ देता है। इनकी दोस्ती का दायरा बहुत बड़ा नहीं होता है, हलांकि उत्सव और मौज-मस्ती में इनकी खूब रुचि होती है। यह कई बार ऐसा बोल जाती हैं कि लोग इन्हें घमंडी समझने लगते हैं।बहुत सी महिलाओं के बाल कम और पतले होते हैं। माना जाता है कि ऐसी महिलाओं में आत्मविश्वास की कमी होती है। यह भाग्य पर बहुत अधिक भरोसा करती हैं। इनमें प्यार, मुहब्बत के प्रति अधिक आकर्षण नहीं होता है। इन्हें अपने जीवन को सामान्य और शांतिपूर्ण तरीके से बिताना पसंद होता है। यह अपनी बातों को अपने तक ही सीमित रखना पसंद करती हैं। 6)ज्योतिष के अनुसार कई ऐसी विधियां बताई गई हैं जिनसे किसी स्त्री के स्वभाव और भविष्य को मालूम किया जा सकता है। यहां जानिए जन्म वार के अनुसार किसी स्त्री का स्वभाव कैसा हो सकता है... इस तरह से भी जान सकते हैं महिलाओं का स्वभाव सोमवार को जन्म लेने वाली स्त्री सामान्यत: दिखने में सुंदर होती है। ऐसी स्त्रियां शुद्ध बुद्धि वाली, मीठा बोलने वाली, शांति प्रिय, राजयोग वाली और पुत्रवान होती है। इनका जीवन सुख-समृद्धि के साथ व्यतीत होता है। ज्योतिष के अनुसार मंगलवार को जन्म लेने वाली स्त्री कठोर हृदय वाली होती है। ऐसी स्त्रियां आसानी से किसी पर दया नहीं करती और दोषी को कठोरता से दण्ड भी देती हैं। इस दिन जन्म लेने वाली कुछ स्त्रियां झगड़ालू स्वभाव की भी हो सकती हैं। शरीर से दुबली-पतली लेकिन शक्तिशाली होती है। बुधवार को जन्म लेने वाली स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाली होती हैं। क्योंकि इन्हें सरस्वती माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ये स्त्रियां सामान्यत: दिखने में सुंदर और स्वभाव से कोमल होती हैं। इस दिन जन्म लेने वाली स्त्रियां सदगुणी, कई कलाओं में कुशल होती हैं। जिन महिलाओं या लड़कियों का जन्म गुरुवार को हुआ है वे उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली और सभी गुणों में श्रेष्ठ होती हैं। इन्हें धन-संपत्ति का सुख प्राप्त होता है। सामान्यत: ये स्त्रियां शांति प्रिय, धैर्यवान, पुत्रवान और सभी सुखों को प्राप्त करने वाली होती हैं। यदि किसी स्त्री का जन्म शुक्रवार को हुआ है तो वह स्वभाव से चंचल होती है। ऐसी स्त्रियां मजाक-मस्ती करना विशेष रूप से पसंद करती हैं। घर-परिवार तथा समाज में इनका एक अलग स्थान होता है। इस दिन जन्म लेने वाली स्त्री सुंदर विचारों वाली और सौभाग्यशाली होती हैं। ये श्याम या काले वर्ण की हो सकती हैं अर्थात् इनका रूप-रंग सांवला हो सकता है। शनिदेव के वार शनिवार को जन्म लेने वाली स्त्री शरीर से दुबली-पतली होती हैं और कद इनका लंबा होता है। सामान्यत: इस दिन जन्म लेने वाली स्त्रियां काले रंग वाली या सांवले रंग वाली होती हैं। कभी-कभी ये महिलाएं दूसरों की चुगली भी कर देती हैं। जिस स्त्री का जन्म किसी भी माह के रविवार को हुआ वह दान-पुण्य करने वाली, बलशाली, शीत प्रवृत्ति वाली, चतुर और क्लेश करने वाली होती है। ऐसी स्त्रियां स्वभाव से धार्मिक भी होती हैं।
About Us